.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 29 January 2018

सीबीएसई स्कूलों के छात्रों का होगा मूल्यांकन

** 5 फरवरी को दसवीं के विद्यार्थियों की जानकारी के स्तर का किया जाएगा अध्ययन
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों को मूल्यांकन होगा। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) राष्ट्रीय मूल्याकंन सर्वे आयोजित करने जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान के स्तर का अध्ययन करना है।
सीबीएसई के अकादमिक निदेशक ने इस संबंध में संबद्ध स्कूलों को अधिसूचित किया है। जिसके अनुसार सीबीएसई से संबद्ध तकरीबन 360 स्कूलों के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पांच फरवरी को यह सर्वे आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत विद्यार्थियों को एक परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई के अधिकारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रलय के निर्देश के तहत वर्ष 2015 में एनसीईआरटी ने सभी राज्यों के शैक्षणिक बोर्डो के बच्चों के लिए पहले चरण का सर्वे आयोजित किया था। जिसका दूसरा चरण अब आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए सीबीएसई के तकरीबन 360 स्कूलों की सूची तैयार की गई है। अधिकारी ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों के अंतर का अध्ययन, विभिन्न क्षेत्र, स्कूल प्रबंधन, सामाजिक संगठन, लिंग की भिन्नता के आधार पर विद्यार्थियों की ज्ञान के स्तर का अध्ययन करना व साथ ही पहले चरण व दूसरे चरण में किए गए सर्वे का तुलनात्मक अध्ययन करना है। इसके लिए दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व भारतीय भाषाओं में उनके ज्ञान का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.