.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 8 January 2018

प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 20 घायल

करनाल : अपनी मांगों को लेकर सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े कंप्यूटर ऑपरेटरों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसमें तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने दस कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले प्रदेशभर से कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 12 में जमा हुए। यहां आयोजित सभा को कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र, लैब सहायक एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र प्योंत आदि ने संबोधित किया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे ओएसडी अमरेंद्र के निवास की ओर चल पड़े। यहां पुलिस ने पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। इसे देखते हुए प्रदर्शनकारी वहीं पर बैठ गए। करीब पौने पांच बजे प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ युवाओं ने बेरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। पुलिसकर्मी उन्हें रोकने के लिए आगे आए, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह थोड़ा पीछे हट गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी और ज्यादा आक्रमक हो गए।
ये हैं कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रमुख मांगें
  • प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों, सरकारी विभागों, बोर्डो, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल को नियमित किया जाए। 
  • समान काम समान वेतन तथा जिला आइटी सोसायटी में लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को लिपिक पद पर समायोजित किया जाए।
  • कई वर्षो से कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को सरकार को पार्ट-1 व 2 को खत्म करते हुए सभी विभागों के पद सर्जित करते हुए नियमित किया जाए।
  • राजस्व विभाग में कार्य करने वाले सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को समायोजित किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.