.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 29 December 2013

शरदकालीन अवकाश बदलने से भड़का अध्यापक संघ


गोहाना : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने पूर्व घोषित वार्षिक कलेंडर से छेड़छाड़ करते हुए शरदकालीन अवकाश में परिवर्तन पर गहरा एतराज जताया है। संघ के जिला सचिव संजीव मोर ने कहा कि शिक्षा विभाग को पूर्व निश्चित छुट्टियों को ही बहाल करना होगा अन्यथा इसके लिए प्रदर्शन किया जाएगा।
संजीव मोर के अनुसार ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब शिक्षा विभाग ने अपने ही कलेंडर को बिना औचित्य अचानक बदल डाला हो। कलेंडर में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी 2014 से 10 जनवरी 2014 के लिए तय थीं। इसी के अनुरूप अध्यापकों और बच्चों ने अपने कार्यक्रम एडवांस में बना लिए थे।                                        dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.