.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 13 January 2015

सेवानिवृत्ति आयु घटाने की महासंघ ने की निंदा

यमुनानगर : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 सम्बंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने सेवानिवृत्ति की आयु बारे केंद्र व हरियाणा के कर्मचारियों के बीच भेदभाव की निंदा की। अध्यापक संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन, चेयरमैन कुलभूषण शर्मा ने बताया कि हरियाणा में सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्षों से 60 वर्ष करना कर्मचारी संगठनों के लम्बे संघर्ष का परिणाम थी। परन्तु हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद जल्दबाजी में इस निर्णय को पलट कर सरकार ने लाभान्वित कर्मचारियों को घर बिठा दिया और उन्हें केस भेजने तक का भी मौका नहीं दिया। इस मामले से सम्बंधित निर्णय हाईकोर्ट में रिजर्व रखा है। हरियाणा सरकार को अपना फैसला वापस लेते हुए हरियाणा में सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्षों से 60 वर्ष कर देनी चाहिए।                                  dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.