.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 22 December 2013

सीएम सिटी में आज कर्मचारी बोलेंगे ‘हल्ला’


रोहतक : प्रदेशभर के कर्मचारी रविवार को सीएम सिटी में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। कर्मचारी मांगों को लेकर सरकार से खफा हैं। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले छोटूराम स्टेडियम में यह रैली होगी। इसमें प्रदेश के दोनों प्रमुख कर्मचारी संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा कर्मचारी महासंघ शामिल हैं। इसमें आगामी आंदोलन की भी घोषणा की जायेगी। इसे हल्ला बोल रैली का नाम दिया गया है। जिसमें सरकारी, अर्धसरकारी, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय, नगर पालिका, नगर निगम समेत अन्य कई विभागों के कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएंगे। यह दूसरा मौका है जब प्रदेश के कर्मचारी अपनी एकता दिखायेंगे। कर्मचारी तालमेल कमेटी के आहृान पर ही रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम के दौरान 13 व 14 नवंबर को रोष प्रकट किया था।
तैयारियां पूरी : 
तालमेल कमेटी की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद तालमेल कमेटी के सदस्यों धर्मवीर फौगाट, राजसिंह दहिया, सुभाष लांबा ने दावा किया कि हल्ला बोल रैली अभूतपूर्व होगी। रैली की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
संघर्ष एकमात्र रास्ता
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने कहा कि व्यापक एकता, निर्णायक और जुझारू संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है क्योंकि मांगों को लेकर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने कहा कि आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।                               dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.