.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 21 December 2013

Karnal : 10 से 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

** कड़ाके की ठंड और धुंध के मद्देनजर डीसी ने जारी किए आदेश 
करनाल : कड़ाके की ठंड और धुंध-कोहरे से खराब मौसम में बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। अक्सर बच्चे देरी से स्कूल जाते हैं और अभिभावकों को धुंध के कारण अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहना पड़ता है। इसी बात के मद्देनजर डीसी विकास यादव आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक रहेंगे। जबकि पहले यह समय सुबह नौ बजे से सांय साढ़े तीन बजे तक था। स्कूलों का यह समय फिलहाल आगामी 15 जनवरी 2014 तक रहेगा। आदेशों की अवहेलना होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 
सात डिग्री गिरा पारा, दिनभर ठिठुरन 
शुक्रवार को अचानक पारा सात डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में इतनी बड़ी गिरावट होने के बाद तापमान 13.5 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम होकर 10 डिग्री रह गया। गुरुवार आधी रात को हुई बरसात का असर भी ठंड बढ़ाने में सहायक रहा। जिले के कई इलाकों में बरसात हुई। कहीं यह कम तो कहीं अधिक दर्ज की गई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में बरसात भी हो सकती है, क्योंकि शनिवार को पश्चिम विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है।                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.