.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 6 December 2013

हाजिरी चेक करने पर शिक्षा बोर्ड में हंगामा


भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बृहस्पतिवार दोपहर बोर्ड अधिकारियों द्वारा मुख्य द्वार पर ताला जड़कर हाजिरी जांच करने पर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान बोर्ड कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में करीब दो घंटे जमकर नारेबाजी की। इसके बाद शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. अंसज सिंह व कर्मचारियों के बीच करीब पौने चार बजे इस मुद्दे पर समझौता हो गया। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. अंसज सिंह बृहस्पतिवार दोपहर लंच अवधि समाप्त होते ही मुख्य द्वार पर पहुंच गए और उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को मुख्य द्वार को बंद करने के आदेश दे दिए। इसके बाद वे शिक्षा बोर्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की हाजिरी चेक करने लगे। लेकिन इस बीच काफी संख्या में कर्मचारी लौट आए और उन्होंने मुख्य द्वार बंद होने पर रोष जताया। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान खुशीराम रंगा, महासचिव दुलीचंद यादव, वरिष्ठ कर्मचारी नेता ऋषि राम शर्मा, तृतीय श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओमबीर नेहरा, महासचिव अमरजीत यादव, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश बैनीवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बोर्ड सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बोर्ड सचिव ने इस बीच निरीक्षण अभियान बीच में छोड़ दिया और कर्मचारी नेताओं को शांत करने की अपील की। सचिव कार्यालय में दोनों पक्षों की करीब आधे घंटे तक समझौता वार्ता चलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने धरना समाप्त करा दिया।  
पहले दिन की जांच और दूसरे दिन खुद भी हो गए लेट 
शिक्षा बोर्ड के दो बड़े अधिकारियों ने 4 दिसंबर को हाजिरी चेक करने का अभियान चलाया था। लेकिन बृहस्पतिवार को दोनों मुख्य द्वार पर पहुंचे तो गेट बंद मिला। हालांकि कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन उनके भी काम आया। 
इस देश में अनुशासन नहीं लागू किया जा सकता : सचिव 
हरियाणा विद्यालय बोर्ड सचिव डॉ. अंसज सिंह ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहते हैं। उन्होंने दुखी मन से कहा कि अनुशासन इस देश में लागू नहीं किया जा सकता है।                 dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.