.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 11 June 2013

जल्द जारी किए जाएंगे मिडिल मुखियाओं के नियुक्ति आदेश


चंडीगढ़ : प्रदेश के मिडिल मुखियाओं के नियुक्ति आदेश 11 जून तक जारी हो जाने की संभावना है। मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान यह भरोसा दिलाया है। संघ के रज्य अध्यक्ष वजीर सिंह, महासचिव सीएन भारती, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व उप महासचिव सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि महानिदेशक ने विश्वास दिलवाया कि मंगलवार तक सभी अध्यापकों के नियुक्ति आदेश नेट पर डाल दिए जाएंगे। 1इसके साथ संघ ने मांग की कि विभाग में वापस आए सभी एबीआरसी व मिडिल मुखियों के पद पर नियुक्त गणित व विज्ञान अध्यापकों को पदोन्नत मिडिल मुखियों के पदों को रिक्त मानते हुए काउंसलिंग द्वारा स्टेशन दिए जाएं। इस मांग पर भी महानिदेशक ने विश्वास दिलाया कि मिडिल मुखियों के नियुक्ति आदेश जारी होते ही इसी सप्ताह काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा और सभी एबीआरसी को स्टेशन दिए जाएंगे।   ..DJ




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.