.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 15 June 2013

बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर लीक

कुरुक्षेत्र : कुवि की परीक्षा शाखा ने एक बार फिर उसकी साख पर बट्टा लगा दिया। शुक्रवार को आयोजित बीटेक परीक्षा का पेपर लीक हो गया। परीक्षा से ठीक डेढ़ घंटा पहले प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को नेट पर उपलब्ध हो गया।शुक्रवार को कुवि की ओर से बीटेक इलेक्ट्रानिक्स के छठे सेमेस्टर के ‘डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग’ का पेपर था। इस परीक्षा को दोपहर बाद ढाई बजे शुरू किया जाना था, लेकिन प्रश्न पत्र दोपहर लगभग एक बजे लीक हो गया। विद्यार्थियों को यह प्रश्न पत्र उनकी मेल आइडी पर मिल गया। कुछ ही देर में छात्रों ने प्रदेश भर में अपने दोस्तों को मेल के जरिये ही पूरा पेपर पहुंचा दिया। कई विद्यार्थियों ने इसको देखकर थोड़ी बहुत तैयारी भी की। यही पेपर हूबहू परीक्षा में भी मिला। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पर एक रोलनंबर भी लिखा था। कुवि के प्रवक्ता देवेंद्र सचदेवा ने बताया मामले की जानकारी उनके पास आई है। ..DJ

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.