.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 29 July 2016

संशय में छात्र, प्रश्न एक, उत्तर अलग-अलग

** हरियाणा बोर्ड व एनसीईआरटी की किताबों में घालमेल
जींद : देश भर में बच्चों के लिए हर विषय की पुस्तक तैयार करने वाले राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) तथा प्रदेश के बच्चों के लिए पुस्तक जारी करने वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की किताब में एक प्रश्न के दो अलग अलग उत्तर दिए गए हैं। ऐसे में बच्चे किसे सही मानें।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा नौ के लिए भूगोल की पाठ्य पुस्तक सामाजिक विज्ञान समकालीन भारत-1 में चैप्टर 3 के क्या आप जानते हैं? विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी अमेजन नदी प्रकाशित किया गया है। जबकि एनसीईआरटी की ओर से कक्षा नौ के लिए भूगोल की पाठ्य पुस्तक सामाजिक विज्ञान समकालीन भारत-1 में चेप्टर 3 में ही क्या आप जानते हैं? में विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी नील नदी है। ऐसे में दोनों ही पुस्तकों में एक ही जानकारी के लिए दो अलग-अलग उत्तर दिए गए हैं। शिक्षकों का मानना है कि यह प्रश्न ही गलत है। इसमें लंबाई या प्रवाह के हिसाब से प्रश्न पूछा जाना चाहिए था। लंबाई के हिसाब से नील नदी बड़ी है और प्रवाह के हिसाब से अमेजन नदी। दोनों किताबों में केवल अपवाह यानी बहाव के हिसाब से प्रश्न व उत्तर दिया गया है।
नील विश्व की सबसे लंबी नदी
विश्व की सबसे लंबी नदी नील है। इसकी लंबाई 6853 किमी है। विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरूस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर भूमध्य सागर में पड़ती है। सबसे बड़ी नदी अमेजन है। इसकी लंबाई 6992 किमी है। आयत के हिसाब से यह सबसे बड़ी नदी है। दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली नदी है।                                                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.