.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 28 July 2016

डीडी पावर वाले मुख्याध्यापकों के पीरियड होंगे आधे

फतेहाबाद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ हरियाणा का शिष्टमंडल मंडल राज्य प्रधान वजीर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार व शिक्षक संबंधित मांगों को लेकर पीके दास अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं स्कूल शिक्षा हरियाणा चण्डीगढ़ से मिला। 
महासचिव सीएन भारती ने शिक्षा सुधार व शिक्षा विभाग में नीतिगत मुद्दों बारे पीके दास सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा के सामने विस्तार से सुझाव रखे। भारती ने पीके दास से हुई बातचीत पर बताया कि एमआइएस ट्रांसफर प्रक्रिया जारी है और पॉलिसी पर 29 जुलाई को कोर्ट में शिक्षा विभाग अपना पक्ष रखेगा तथा कोर्ट का जैसा भी निर्णय होगा विभाग वैसा ही निर्णय लेगा। जो पीजीटी/ लेक्चरर ट्रांसफर से बाहर रह गए हैं उन्हें भी अगले माह मौका दिया जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी बारे यूनियन ने सुझाव दिए जिन पर वर्तमान प्रक्रिया के बाद गुण दोष आधार पर फैसला लिया जाएगा। 
इन मिडल स्कूलों में मुख्य अध्यापकों को डीडी पावर है उनके पीरियड आधे करने पर सहमति बनी। जिन ईएसएचएम को रिवर्ट किया गया है उनमें पात्र अध्यापकों को पुन: ईएसएचएम के आदेश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 9 से 12 तक के विद्यालयों में पीटीआई व डीपीई के पद स्वीकृत करने पर श्री दास ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सभी पद्दोन्नतियों पर कार्रवाई जारी है। जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर ज्वाइंट डायरेक्टर तक पदोन्नति जारी की जाएगी। हिन्दी, संस्कृत, पंजाबी पर पदोन्नति सूचियां शीघ्र जारी की जाएंगी। संस्कृत के नियम संशोधन का मामला भी प्रक्रिया में है।                                                         dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.