.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 28 July 2016

एक नवंबर से सरकारी स्कूलों में ‘स्वर्ण जयंती बाल दूध योजना’

चंडीगढ : सहकारिता, लेखन एवं मुद्रण तथा शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर कामकाज संभालते ही एक बड़ी घोषणा भी कर डाली। मनीष ने कहा, राज्य की वर्षगांठ यानी पहली नवंबर से ‘स्वर्ण जयंतीबाल दूध योजना’ शुरू होगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इस योजना पर मुहर लगा दी है। सहकारिता विभाग द्वारा सिरसा तथा जींद के मिल्क प्लांटों में दूध का पाउडर तैयार किया जाएगा। इसके बाद राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को सप्लाई किया जाएगा। मिड-डे मिल के साथ ही पहली नवंबर से स्कूली बच्चों को 200 मिलीलीटर प्रति बच्चा के हिसाब से दूध दिया जाएगा। यह दूध भी बच्चों की रुचि व टेस्ट को ध्यान में रखकर चॉकलेट, वनीला आदि अलग-अलग फलेवरों में तैयार किया जाएगा।                                                      dt 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.