.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 6 January 2014

सांसद के आश्वासन पर गेस्ट टीचर्स का धरना समाप्त


फरीदाबाद : हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के आह्वान पर सेक्टर 19 स्थित सांसद कार्यालय पर जारी गेस्ट टीचरों का धरना रविवार को समाप्त हो गया। सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री के सामने नियमित करने की मांग को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद संघ ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। संघ 5 दिन से सांसद कार्यालय के बाहर एक सूत्री मांग नियमित करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिला कार्यकारी प्रधान संत सिंह हुड्डा ने कहा कि सांसद ने सभी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 10 जनवरी तक संघ ने प्रदेश के सभी सांसदों को अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री से नियमित करने की मांग पर ठोस पहल नहीं करते हैं। फिर आक्रामक आंदोलन के सभी जिला प्रधान कुरूक्षेत्र में जुटेंगे। 5 जनवरी को सांसद का पुतला फूंकने का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन सांसद के आश्वासन के बाद इसे वापस ले लिया गया।
तो सांसद भी करेंगे पदयात्रा 
संघ ने सांसद अवतार सिंह भड़ाना से कहा अगर 10 जनवरी तक मांग नहीं मानी गई तो 14 को पदयात्रा करेंगे। इस पर सांसद ने हामी भरी। जिला इकाई ने घोषणा की मकर संक्रांति को फरीदाबाद व पलवल के सभी गेस्ट टीचर बदरपुर बॉर्डर से सांसद राहुल गांधी तक पदयात्रा करेंगे। महासचिव गोपाल शास्त्री ने कहा अब आश्वासन पर भरोसा नहीं रहा। गेस्ट टीचर अपने हक की मांग कर रहे हैं। सरकार को गंभीरता से बात सुननी चाहिए। नियमित करने से बड़ी संख्या में परिवारों को सहूलियत मिल जाएगी। कांग्रेस सरकार से काफी उम्मीद है। इस मौके पर प्रीतम सिंह, सीमा, अशोक शास्त्री, चंद्र प्रकाश, अनीता फौगाट, कमलेश, प्रतिभा रावत, पलवल जिलाध्यक्ष नरेंद्र सौरोत, होडल प्रधान पारस शर्मा, हसनपुर से धर्मेंद्र रावत, हथीन से अशोक शास्त्री, फरीदाबाद जिला महासचिव गोपाल शास्त्री, रघुनाथ शास्त्री, लोकेश शास्त्री, कमल पंडित, भागीरथ, विष्णु मलिक, मनोज कुमार, जवाहर लाल, सरिता, मोनिका सहित बड़ी संख्या में पलवल व फरीदाबाद के गेस्ट टीचर उपस्थित थे।                                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.