.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 25 September 2016

'मुस्कान' से सुधरेगा स्कूलों में शिक्षा का स्तर


** शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट मुस्कान का किया शुभारंभ
गुड़गांव : गवर्नमेंट स्कूल के मुखिया अपने स्कूल को प्राइवेट स्कूल का सहयोग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है। यह बात शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास ने कही। 
वे गुड़गांव के रोजवुड सिटी के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में प्रोजेक्ट मुस्कान का विधिवत शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ शिक्षा निदेशक रोहताश खरब मौजूद रहे। इससे पहले एसीएस ने हैरिटेज स्कूल के डायरेक्टर मंजीत जैन द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट मुस्कान की प्रेजेंटेशन देखी और इसके ब्रोशर को रिलीज किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से गुड़गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का एक अलग ही स्तर होगा। इसके पहले चरण में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा और इसी क्रम में इसी तरह से आगे बढ़ाया जाता रहेगा। इसके साथ ही हमें दूसरों को भी समान रूप से अवसर देना होगा। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई का स्तर काफी बेहतर है और प्राइवेट स्कूलों का अनुभव सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर को सुधारने में मददगार होगा। प्राइवेट स्कूल गवर्नमेंट स्कूलों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाते हुए विभिन्न एक्टिविटी कर रहे हैं।                                                                                      db24.9.16.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.