.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 9 September 2016

हरियाणा में अब मोबाइल पर भी स्कूली किताबें

गुड़गांव : हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किताबें अब मोबाइल पर भी उपलब्ध होंगीं। एससीईआरटी ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के सिलेबस की 14 पुस्तकों को ऑनलाइन कर दिया है।पाठ्यक्रम की किताबें ऑनलाइन करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।
सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग पहली से 8वीं तक की पुस्तकें मुफ्त उपलब्ध करवाता है, लेकिन अक्सर स्कूलों में किताबें समय या पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचने की शिकायत रहती है। इसके चलते शिक्षा विभाग की खूब फजीहत भी होती है। लेकिन अब किताबें स्कूल में नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। विभाग ने इस समस्या के समाधान का रास्ता तलाश कर लिया है।
मोबाइल एप ‘मेरी ई-पुस्तक’ तैयार : 
स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने ‘मेरी ई-पुस्तक’ नाम से मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। एप में कक्षा पहली से पांचवीं तक की 14 किताबें उपलब्ध हैं। विद्यार्थी या अध्यापक अपनी जरूरत के अनुसार किताब डाउनलोड कर सकता है। इन्हें ऑफलाइन भी पढ़ा जा सकता है। विभाग की 7 और पुस्तकें ऑनलाइन करने की तैयारी है।                                                                                 dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.