.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 10 September 2013

विधानसभा घेरने गए हजारों कर्मचारी गिरफ्तार

*सड़कों पर अपार भीड़ 
*नारेबाजी और प्रदर्शन 
*02 घंटे टै्रफिक जाम रहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़कों पर। 
*1.5किलोमीटर लंबा प्रदर्शन कर चंडीगढ़ पुलिस को गिफ्तारियां दीं। 
*15 हजार से अधिक कर्मचारी प्रदेशभर से पहुंचे पंचकूला। 
पंचकूला : सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े हजारों कर्मचारियों ने सोमवार की शाम गिरफ्तारियां दीं। ये लोग मांगों के समर्थन में राज्य विधानसभा का घेराव करने के लिए चंडीगढ़़ जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें चंडीगढ़ बॉर्डर पर ही रोक लिया। गुस्साए कर्मचारी शाम तक चौक के पास धरना देते रहे, लेकिन जब सड़क खाली करने को नहीं माने तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। 
इस से पहले दोपहर को इन कर्मचारियों को इनेलो नेता अशोक अरोड़ा, अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा ने संबोधित किया। 
ये हैं कर्मचारी संघ की मांगें 
  • आउटसोर्सिंग, पीपीपी, निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा, फ्रेंचाइजी नीति को वापस लिया जाए। 
  • सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर परिषदों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं में वर्क लोड के मुताबिक खाली पदों को मेरिट के आधार पर भरा जाए। 
  • हरियाणा के कर्मचारियों के लिए पंजाब की तर्ज पर वेतन आयोग का गठन किया जाए। छठे वेतन आयोग के भेदभाव को दूर कर प्रदेश में कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन, ग्रेड पे व भत्ता दिया जाए। 
  • केंद्रीय परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सेवा नियमों में बदलाव कर विभागों में समायोजित किया जाए। 
  • रोडवेज के 3519 रूट परमिटों को निजी हाथों में देने, हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 केवी फीडरों की फ्रेंचाइजी देने व शिक्षा विभाग में लागू अव्यवहारिक रेशनलाइजेशन की नीति के निर्णय को रद्द किया जाए। 

अभय चौटाला बोले- हम धोखा नहीं, तोहफा देंगे 
अभय सिंह चौटाला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं। आपकी मांगों को विधानसभा में उठाने के लिए कर्मचारी नेताओं ने हमें कहा था, हमने उनका पूरा समर्थन किया है। जैसे ही हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी, हम आपका साथ देंगे, कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक आयोग बनाया जाएगा, जो आपकी मांगों को पूरा कर सके। इस आयोग में आप की यूनियनों के नेता ही शामिल किए जाएंगे। जैसे ही चौटाला ने अपना भाषण समाप्त किया तो एक कर्मचारी नेता ने माइक हाथ में लेकर कहा हमारे साथ हर बार धोखा होता आया है, ऐसा न करना। इस पर तपाक से चौटाला ने दोबारा माइक को हाथ में लिया और कहा कि हम धोखा नहीं तोहफा देने वालों में से हैं। हम आपको धोखा नहीं देंगे। ....db








No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.