.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 23 January 2015

नकल के कारण सेंटर रद्द होने पर बच्चों को जिम्मेदार ठहराना गलत

** हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
हिसार : हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि नकल के कारण परीक्षा रद्द होने पर बच्चों और स्कूल प्रबंधन पर जुर्माना करने का बोर्ड फैसला सही नहीं है। प्राइवेट स्कूल संचालक भी नकल रहित परीक्षा के लिए कृत संकल्प हैं और नकल के खिलाफ हैं, मगर इसे रोकने के लिए बोर्ड जो तरीका अपना रहा है, वह गलत है। नकल रोकने की जिम्मेदारी बोर्ड की है, जिसे वह बच्चों स्कूलों पर थोप रहा है। अगर परीक्षा केंद्र पर दो-चार बच्चे गड़बड़ करें तो इसके लिए सभी बच्चों को जिम्मेदार ठहराकर उनसे प्रति विषय सौ रुपये का जुर्माना वसूलना बेहद गलत बात है।
...तो होगा आंदोलन : कुंडू 
 सत्यवानकुंडू ने कहा अगर प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं पर सरकार नहीं चेती तो स्कूल संचालक समस्याओं के हल के लिए आंदोलन करने पर मजबूर होंगे और जिम्मेदारी सरकार की होगी। 
10 हजार स्कूलों को मान्यता नहीं 
प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि एक तरफ तो अध्यापकों से कहा जाता है कि सभी बच्चों को काबिल बनाओ, पर उनके पास कोई भी ऐसी दंडात्मक शक्ति नहीं छोड़ी कि वे बच्चों को अच्छी तरह से नियंत्रित कर सकें। इसके अलावा दस हजार से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जो पिछली सरकार की नीतियों के कारण मान्यता नहीं ले पाए।                                  db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.