.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 21 January 2015

कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मना पाए वित्त मंत्री

चंडीगढ़ : कंप्यूटर शिक्षकों में हरियाणा सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कंप्यूटर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को मिला। वित्त मंत्री ने कंप्यूटर शिक्षकों को टेंडर नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन कंप्यूटर शिक्षक हड़ताल छोड़ने को राजी नहीं हुए। इस तरह मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन भी पंचकूला में कंप्यूटर शिक्षकों का धरना जारी रहा। 
कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता सुरेश नैन ने कहा कि कंपनियों के खिलाफ पहले ही तीन बार जांच हो चुकी है। इसलिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके टेंडर खारिज होने चाहिए। नैन का कहना है कि कंपनियों की धांधली साबित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को इसकी जानकारी भी दी और वित्त मंत्री से मांग की कि उन्हें कंपनियों के चुंगल से बचाकर शिक्षा विभाग खुद ठेके पर भरती करे। उन्होंने बताया कि कंप्टूयर शिक्षकाें को बीते एक साल से वेतन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।                                                 au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.