.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 18 January 2015

घर बैठे देखिये केंद्रीय कर्मचारियों की हाजिरी

** मोदी सरकार ने पारदर्शिता की दिशा में उठाया बड़ा कदम
**बायोमैटिक मशीन में पंच कर दर्ज करानी होगी उपस्थिति
अंबाला : वह दिन हवा हुए जब कई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी कार्यालय में न पहुंचने के बावजूद अपनी हाजिरी दर्ज करा जाते थे। पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही वेबसाइट की मदद से किसी कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति जान सकेगा। 
यह संभव होगा बायोमैटिक मशीन से जिसमें सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा। लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार के अधीनस्थ सभी कार्यालयों में बायोमैटिक मशीनें लगाई जा रही हैं। एक माह में तीन बार 15 मिनट की देरी से पहुंचने वाले व्यक्ति की गैरहाजिरी दर्ज कर दी जाएगी। बायोमैटिक मशीन में डीआरएम कार्यालय के करीब साढ़े सात सौ कर्मचारी रजिस्टर्ड किए जाएंगे। जिन कर्मचारियों व अधिकारियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उनकी हाजिरी दर्ज नहीं की जा सकेगी। बायोमैटिक मशीन में फिंगर स्कैन करते समय आधार कार्ड का नंबर मांगा जाएगा।     
ऐसे देख सकते हाजिरी
केंद्र सरकार ने एटेंनडेंस डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट लांच की है। इस पर सभी कार्यालयों की हाजिरी कोई भी घर बैठे ही देख सकता है। वेबसाइट में विभाग की लोकेशन, दर्ज कर्मचारियों की संख्या और उपस्थिजनों की संख्या देख सकते हैं। इससे आगे की कोई भी जानकारी देखने के लिए केवल विभाग या मंत्रलय से संबंधित अधिकारी ही लॉग इन करके चेक कर सकेंगे।                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.