.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 28 January 2015

आज से सरकारी स्कूलों में होंगे मंथली टेस्ट

** विभाग के निर्देश पर पहली बार ली जा रही मासिक परीक्षाएं विभाग की ओर से डेट शीट भी जारी
फतेहाबाद : शिक्षा विभाग की ओर से अब सरकारी स्कूलों में भी मंथली टेस्ट लिए जाने हैं। विभाग के निर्देश पर पहली बार ली जा रही मासिक परीक्षाओं को लेकर विभाग की ओर से डेट शीट भी जारी की गई है। इसके मुताबिक बुधवार से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
पहले से पांचवीं कक्षा का अलग शेड्यूल है तो छठी से आठवीं कक्षा के लिए अलग शेड्यूल जारी किया गया है। 
ये है पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षा शेड्यूल 
पहली दूसरी कक्षा की परीक्षा 30 जनवरी को होगा। 90 मिनट की परीक्षा होगी। हिंदी, अंग्रेजी गणित के प्रश्न मिलाकर कंबाइन प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। 
कक्षा तीसरी, चौथी पांचवीं की हिंदी अंग्रेजी की कंबाइन परीक्षा 30 जनवरी को होगी। मैथ ईवीएस की परीक्षा 31 जनवरी को होगी। यह परीक्षा भी 90 मिनट की होगी। 
8वीं तक का शेड्यूल
कक्षा छठी: 
28जनवरी को लंच से पहले इंग्लिश, उसके बाद हिंदी 
29 जनवरी को एसएस, 
30 को लंच से पहले गणित, बाद में संस्कृत,
31 को लंच से पहले साइंस, बाद में म्यूजिक। 
कक्षा सातवीं: 
28 जनवरी को लंच से पहले साइंस, उसके बाद संस्कृत 
29 जनवरी को लंच से पहले इंग्लिश, उसके बाद हिंदी 
30 को लंच से पहले एसएस, बाद में म्यूजिक 
31 को गणित की परीक्षा होगी। 
कक्षा आठवीं : 
28 जनवरी काे गणित की परीक्षा होगी 
29 जनवरी लंच से पहले साइंस, उसके बाद म्यूजिक 
30 को लंच से पहले इंग्लिश, उसके बाद हिंदी 
31 को लंच से एसएस, बाद में संस्कृत, पंजाबी आदि                                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.