.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 19 January 2015

निजी कंपनी के आगे झुका शिक्षा विभाग

** सरकार का फरमान-पीएफ डकारने वाली कंपनियों के अधीन ही काम करेंगे कंप्यूटर टीचर
रेवाड़ी : जिन कंपनियों ने अवैध तरीके से कंप्यूटर शिक्षकों से करीब 8 करोड़ रुपए डकारे, कंप्यूटर शिक्षकों को अब फिर से उन्हीं कंपनियों के अधीन काम करना होगा। आर्बिटेशन के बाद शिक्षा विभाग ने यू टर्न ले लिया है। करोड़ों वसूलने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की जगह शिक्षा विभाग ने उनकी सर्विस को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है। कंप्यूटर साइंस टीचर्स एसोसिएशन के कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए साक्ष्यों पर कंपनियों की ज्यादती सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कंपनी की गलतियों को माना था। उसके बाद ऐसा होने पर विभाग के इस दोहरे व्यवहार से कंप्यूटर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। शिक्षकों ने सोमवार से स्कूलों का बहिष्कार करने और शिक्षा सदन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। 7 अगस्त 2014 को निदेशक सेकेंडरी एजूकेशन की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में साफ तौर पर कहा गया था कि कंपनियों ने गलत तरीके से सिक्योरिटी मनी वसूली और साथ ही साथ शिक्षकों के ईएसआई पीएफ फंड में भी धांधली की। इसके बाद विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए आदेश दिए थे कि कंप्यूटर शिक्षकों को सेलरी शिक्षा विभाग की तरफ से भेजी जाएगी।                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.