.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 1 September 2015

अक्टूबर में नहीं, नवंबर में होगी पात्रता परीक्षा

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एचटेट करवाने के लिए नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्टूबर की बजाए नवंबर माह में पात्रता परीक्षा करवाने के लिए सुझाव बोर्ड प्रशासन ने सरकार को भेजा है। हालांकि अभी सरकार की ओर से इस पर अंतिम फैसला लिया जाना है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने नवंबर माह के प्रथम पखवाड़े के पहले दो सप्ताह में हरियाणा पात्रता परीक्षा करवाने के लिए सुझाव दिया है। इनमें 7 व 8 नवंबर और 14 व 15 नवंबर को पात्रता परीक्षा करवाने के लिए उचित बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि 15 नवंबर को एसएससी की परीक्षा है। इस वजह से संभावना यह है कि 7 व 8 नवंबर को ही पात्रता परीक्षा करवाने का अंतिम फैसला हो सकता है। हालांकि इन दोनों में से फैसला शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रदेश सरकार को करना है। शिक्षा बोर्ड की ओर से फाइल चंडीगढ़ भेजी जा चुकी है और वहीं तय किया जाएगा कि इन दो तिथियों में परीक्षा कब करवानी है। फिलहाल शिक्षा बोर्ड के अधिकारी भी इस पर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि एक उच्चाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि परीक्षाओं की नई तिथियां निर्धारित कर फाइल प्रदेश सरकार को भेजी जा चुकी है। बोर्ड ने हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए 30 व 31 अगस्त तिथि निर्धारित की हुई थी।                                                                                       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.