.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 7 February 2016

आज शिक्षा मंत्री से मिलेंगे जेबीटी

पानीपत : गृहजिले से 150 से 200 किलोमीटर दूर दूसरे जिले में नौकरी कर रहे प्रदेश के 6 हजार से अधिक जेबीटी और सीएंडवी शिक्षक दस साल से घर वापसी के इंतजार में हैं। वर्ष 2006 के बाद आज तक इनके लिए सरकार ने तबादला नीति नहीं बनाई है। दूसरे जिलों में शिक्षा दे रहे जिला कैडर के ये शिक्षक पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। 
दो माह पहले सरकार ने नई नीति बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी इस पर अमल नहीं हुआ है। रविवार को जेबीटी अंतर जिला स्थानांतरण संघर्ष समिति के बैनर तले जेबीटी शिक्षक रविवार को पानीपत में शिक्षा मंत्री से मिलेंगे। अंतरजिला तबादला संघ के जिला प्रधान राजेश दहिया ने बताया कि शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिलकर तबादला नीति लागू करने की मांग की जाएगी।                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.