.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 23 May 2016

13 जिलों में आधे से ज्यादा फेल

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम बेहद खराब रहा। परीक्षा में केवल 48.88 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए। हैरानी की बात है कि प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं जहां आधे से ज्यादा विद्यार्थी फेल हो गए हैं। सीएम के विधानसभा क्षेत्र करनाल का बुरा हाल रहा। यहां केवल 37.68 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए हैं। कुल मिलाकर हिसार, मेवात, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर और फरीदाबाद जिले हैं जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से भी कम रहा है। मजेदार बात यह है कि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 46.40 प्रतिशत रहा।
परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ़ जगबीर सिंह ने बताया कि गत वर्ष नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 45.84 फीसदी रहा था। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 46.40 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 65685 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनमें से 30325 पास हुए तथा गत वर्ष स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 34.79 फीसदी रहा था।
इस परीक्षा में 3,17,507 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,55,191 उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में 1,70,422 लड़के बैठे थे, जिनमें 65,511 पास हुए तथा 1,44,413 प्रविष्ठ लड़कियों में से 64442 पास हुई। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 50.38 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 45.30 रही है।
सोनीपत नंबर वन, फरीदाबाद फिर फिसड्डी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में 12वीं की तरह दसवीं में भी सोनीपत जहां अव्वल रहा वहीं फरीदाबाद सबसे फिसड्डी रहा। 12वीं में भी फरीदाबाद सबसे फिसड्डी रहा था। सोनीपत के जहां 69.84 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं वहीं फरीदाबाद की पास प्रतिशत्ता केवल 34.47 रही। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का गृहक्षेत्र महेंद्रगढ़ 12वीं की भांति दसवीं में भी दूसरे नंबर पर तथा पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का क्षेत्र झज्जर तीसरे नम्बर पर रहा। मजेदार बात तो यह है कि दसवीं में भी वहीं जिले प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे जो कि बारहवीं में रहे थे। सबसे मजेदार बात यह है कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र करनाल का सबसे बुरा हाल है। 21 जिलों की सूची में करनाल का 19वां नंबर है। विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर के गृहक्षेत्र सूची में 20वें स्थान पर रहा।
ये रही जिलों की स्िथति (% में)
जिला            पास प्रतिशत
 सोनीपत         69.84
 महेंद्रगढ़         63.79
 झज्जर          61.63
 रोहतक          55.05
 रेवाड़ी             54.62
 भिवानी          54.07
 गुड़गांव          51.71
 पलवल           50.73
 हिसार           49.34
 मेवात           49.33
 जींद             47.63
 सिरसा          47.16
 फतेहाबाद     45.57
 पानीपत        45.05
 कैथल           44.21
 कुरूक्षेत्र        42.70
 अम्बाला      40.57
 पंचकूला       39.33
 करनाल         37.68
 यमुनानगर    37.49
 फरीदाबाद     34.47

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.