.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 15 September 2014

नियमित न किये जाने तक जारी रहेगा आंदोलन

नारनौल : हरियाणा राजकीय कम्प्यूटर लैब सहायक संघ जिला महेन्द्रगढ़ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को संघी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रोहताशसिंह ने की और संचालन उपप्रधान अनूप कुमार ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता राज्य प्रधान सुरेन्द्र प्योंत ने कम्प्यूटर लैब सहायकों के द्वारा चलाए गए लम्बे आंदोलन की विस्तार से चर्चा की तथा 2010 से लैब सहायक संघ के लम्बे आंदोलन के परिणाम स्वरूप ही लैब सहायकों को मुक्ति मिली है व विभाग में समायोजित किया गया है। राज्य प्रधान ने बताया कि जून और जुलाई के लम्बे आमरण अनशन के दबाव में सरकार ने आठ जुलाई 2014 को राज्य कार्यकारिणी से वार्ता कर हमारी मांगो को माना है। जिसमें लैब सहायकों का लगभग दो वर्ष का बकाया वेतन देना, छह हजार रुपए मासिक वेतन फिक्स करना, सभी रविवार व राजपत्रित अवकाश का वेतन न कटना, 12 आकस्मिक अवकाश की सुविधा देना, महिला लैब सहायकों को तीन महिने की वेतन सहित मैटरनिटी लीव लागू करना तथा ईएसआई व ईपीएफ का लाभ प्राप्त करना शामिल हैं। प्योंत ने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कम्प्यूटर लैब सहायकों को नियमित सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाएगा।                             dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.