.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 25 September 2014

बोर्ड जांचेगा प्रश्नपत्रों के बंडल की सील

** बारहवीं की गणित का पेपर अब सात अक्टूबर को होगा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड गणित के प्रश्नपत्रों के बंडलों की सील जांचेगा। बोर्ड अधिकारियों को अंदेशा है कि पेपर लीक होने की वजह किसी बंडल की सील के साथ छेड़छाड़ करना है। इसे देखते हुए गणित का पेपर रद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब बोर्ड अधिकारी एक-एक बंडल पर लगी सील की गहन जांच करेंगे। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सप्लाई किए सभी प्रश्नपत्रों के बंडल वापस मंगवा लिए हैं।
बुधवार दोपहर को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गणित का पेपर था। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंच गए थे। इस बीच शिक्षा अधिकारियों को बोर्ड का संदेश मिला। इसमें गणित का पेपर रद करने के आदेश दिए गए थे। जिला मुख्यालय ने भी तुरंत आदेशों पर अमल करते हुए सभी बीईओ व परीक्षा केंद्रों तक पेपर रद का संदेश पहुंचा दिया। जब विद्यार्थियों को इसका पता चला तो उनका चेहरा लटक गया। परीक्षा की तैयारी करके केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों ने केंद्र अधीक्षक से पेपर रद होने बारे पूछा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उन्हें बताया कि अब गणित की परीक्षा सात अक्टूबर को दोबारा ली जाएगी। ऐसे में विद्यार्थी मायूस होकर घर लौट गए।                                                                  dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.