.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 24 September 2014

मंगल पर बजा इंडिया का डंका, मंगल की कक्षा में मंगलयान स्थापित


चेन्नई: भारत ने आज चीन और जापान को पछाड़ते हुए अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। भारत का महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान मंगलयान (मार्स ऑर्बिटर मिशन) बुधवार को मंगल की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित किया जा चुका है। इसके साथ ही भारत दुनिया का चौथा और एशिया का पहला देश बन गया है जिसने यह सफलता हासिल की है।
मंगलयान की सफलता पर मोदी ने वैज्ञनिकों को बधाई दी। वैज्ञानिकों का हौसला बढाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो सेंटर में मौजूद है। मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश मंगल को उनकी 'मां' से मिला दिया है. यहां आकर मुझे काफी गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज वैज्ञानिकों और देश के लिए गर्व करने का दिन है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.