.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 2 September 2014

रेशनेलाइजेशन पॉलिसी पर हसला में गुस्सा

हिसार : हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही रेशनेलाइजेशन पॉलिसी पर भारी रोष प्रकट किया है। हसला के जिलाध्यक्ष भगवानदत ने कहा कि हसला ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 अगस्त को शिक्षा सदन का घेराव करते हुए विरोध जताया था, उस दौरान स्वयं शिक्षा निदेशक ने हसला प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि रेशनेलाइजेशन नीति के तहत किसी भी प्राध्यापक का तबादला अन्य जिलों में नहीं किया जाएगा। वहीं अगर वर्कलोड के आधार पर कोई सीट सरप्लस होती है तो संबंधित लेक्चरर की सहमति के बाद उन्हें आसपास के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। लेकिन विभाग ने अपने इस वादे का उल्लंघन करते हुए जिले के तीन प्राध्यापकों का तबादला अन्य जिलों में कर दिया है, जिसमें दो महिला प्राध्यापक हैं। 
हसला प्रधान भगवानदत ने बताया कि विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशीला भवन की होमसाइंस प्राध्यापिका कविता शर्मा ढंढूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका सुदेश देवी को भिवानी जिले में ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। कोथ कलां स्कूल के लेक्चरर नसीब कुमार का तबादला जींद जिले में किया गया है। जिसको लेकर प्राध्यापकों में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग इस तरह के गैर संवैधानिक तरीकों के माध्यम से प्राध्यापक वर्ग को प्रताडि़त कर रहा है।                                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.