.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 4 January 2015

मेरा बयान उन्हीं को चुभा जो काम नहीं करते : सैनी

कैथल : सांसदराजकुमार सैनी ने कहा कि मैने कर्मचारियों के संबंध में जो बात कही थी, वह केवल ऐसे कर्मचारियों के लिए थी, जो झंडा उठाकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत को सिद्ध करते हुए उन्हीं लोगों को मेरी बात चुभी है। अच्छे कर्मचारी भी हैं, जो ड्यूटी टाइम में अपना पूरा काम करते हैं। 
'60 साल के मैले कपड़े धोने में समय लगेगा' 
सांसद ने कहा कि साठ साल के मैले कपड़े उन्हें मिले हैं। सफाई में समय लगेगा। भ्रष्ट अफसरों ने बड़े शहरों में शोरूम और कई कोठियां बनाई हुई हैं। कार्यालयों और घरों में झाड़ू फेरेंगे, समय लगेगा। सरकारी स्कूलों के गेट तो खुले हैं लेकिन अंदर कुछ नहीं है। अटेंडेंस रजिस्टर रखे हैं, मास्टर जी हाजिरी लगाकर चले जाते हैं।                                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.