.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 19 December 2016

मुख्यमंत्री के शहर में प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन


करनाल : मुख्यमंत्री के शहर करनाल में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार ने छठे वेतन आयोग में शिक्षकों का आरंभिक वेतनमान 16290 से घटाकर 13500 कर दिया, यह उनके साथ अन्याय है। 
रविवार सुबह 10 बजे ही करनाल के सेक्टर 12 में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता व अध्यापक जुटना शुरू हो गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी सभा शुरू हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे संघ के राज्य प्रधान विनोद ठाकरान ने तबादला नीति पर भी सवाल उठाए। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एक-एक कर मांगों के बारे में अध्यापकों को मांग पत्र पढ़कर सुनाया। दोपहर बाद करीब तीन बजे शिक्षक जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय की ओर चले। पुलिस बल ने सुरक्षा के मद्देनजर कैंप कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरीकेड्स लगा रखे थे। शिक्षकों ने वहीं नायब तहसीलदार राजबख्श को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संबोधित ज्ञापन दिया। शिक्षकों के आग्रह पर नायब तहसीलदार ने मंगलवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल को ओएसडी अमरेंद्र सिंह को मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया और शिक्षक लौट गए। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.