.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 18 February 2018

एमआइएस पोर्टल पर छात्रों की संख्या के हिसाब से मिलेंगी पुस्तकें

सिरसा : शिक्षा विभाग स्कूलों में पाठयक्रम पुस्तकें एमआइएस पोर्टल पर दिखाई गई विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन स्कूलों ने छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। एमआइएस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या नहीं देने वाले स्कूलों को पुस्तकें नहीं मिलेगी। 
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के नए सत्र के अंदर समय पर पुस्तकें सक्षम हरियाणा के तहत फैसला लिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने अभी से प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में पिछले शिक्षा सत्र के अंदर लंबे समय तक पाठ्यक्रम पुस्तकें नहीं पहुंची। जिसको लेकर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पाठ्यक्रम पुस्तकें शिक्षा विभाग द्वारा दी जाती है। पिछले शिक्षा सत्र में करीब तीन माह के बाद पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाई गई। 
पोर्टल पर दी छात्रों की संख्या के हिसाब से छपवाई जाएंगी पुस्तकें : 
सरकारी स्कूलों में पाठयक्रम पुस्तकें एमआइएस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या हिसाब से मिलेगी। शिक्षा विभाग पोर्टल पर दी गई छात्रों की संख्या के हिसाब से आर्डर दिया जाएगा। किसी स्कूल ने छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। ऐसे स्कूलों को पुस्तकें नहीं भेजी जाएगी। इससे स्कूलों में पहले पढ़ रहे छात्रों से पुस्तकें लेकर पुन: प्रयोग की जाएगी। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने पुस्तकों का पुन: प्रयोग करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.