.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 4 July 2014

सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस में बदलाव बढ़ेगी टेंशन

** समान करिकुलम लागू करने के लिए किया बदलाव
** पैटर्न में नए विषयों के जुड़ने पर िशक्षकों दी जा रही ट्रेनिंग 
देश भर में एक सामान करिकुलम लागू किए जाने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बार 9 से 12वीं तक के सिलेबस में कुछ बदलाव किया है। नए करिकुलम के आधार पर ही मार्च 2015 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब नए टॉपिक जुड़ने के कारण बच्चों को इसी के आधार पर पढ़ाया जाएगा। 
इससे विद्यार्थियों को नए सिरे से तैयारी करनी होगी, जो विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा सकती है। बता दें कि बोर्ड को जानकारी मिली थी कि अभी भी कुछ जगहों पर पुराने पैटर्न के अनुसार ही पढ़ाई कराई जा रही है, जिसके बाद पूरे देश में एक सामान करिकुलम लाने के लिए बदलाव किया गया है। 
सीबीएसई बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि इस बार थ्योरी पर अधिक जाेर दिया जा रहा है। करिकुलम में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। विषयों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 
नए पैटर्न को प्वाइंट वार दिया जाए तो रहेगा अच्छा 
रीडिंग सेक्शन - सवाल 1 : 300-350 शब्दों का फैक्चुअल पैसेज। इसमें आठ शॉट आंसर टाइप के सवाल होंगे। (8 अंक)  
सवाल 2 : 350-400 शब्दों का डिस्कर्सिव पैसेज। इसमें 4 शॉर्ट आंसर टाइप और 4 मल्टीपल च्वाइस पर आधारित सवाल होंगे। (12 अंक) 
राइटिंग सेक्शन- सवाल 3: 100-200 शब्दों में संपादक को पत्र या किसी किए गए मुद्दे पर लेख (5 अंक) 
सवाल चार: दिए गए संकेतों पर 150-200 शब्दों को शार्ट स्टोरी ( 10 अंक) 
सवाल पांच: ग्रामर के अाधार पर खाली स्थान भरो (तीन अंक) 
सवाल छह : एडिटिंग (4 अंक) 
सवाल सात : वाक्य बनाओ सवाल (तीन अंक) 
इसके साथ लिट्रेचर सेक्शन में भी काफी बदलाव हुए है। 
दसवीं कक्षा के इन विषयों में बदलाव 
इंग्लिश कम्युनिकेटिव एसए-1 एसए-2, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर एसए 1 एसए 2, हिंदी कोर्स बी, साइंस एसए-2, सोशल साइंस एसए 14 एसए 2 में है। 
12वीं कक्षा के इन विषयों में हुआ बदलाव 
फंग्शनल इंग्लिश, इंग्लिश कोर, गणित, फिजिक्स, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, सोशियालॉजी, साइकोलॉजी कम्प्यूटर साइंस में किया गया है। 
मास मीडिया का सिलेबस जारी 
सीबीएसई ने 12वीं में शामिल किए गए विषय मॉस मीडिया का सिलेबस जारी किया गया है। पूरे विषय में सात टॉपिक्स में बांटा गया है। इसे कुल 240 पीरियड में पढ़ाने की हिदायत दी गई है। इसमें मीडिया की उत्पत्ति, मल्टी मीडिया, मीडिया के माध्यम, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, प्रोडक्शन स्किल्स समेत अन्य टॉकिंग प्वाइंट शामिल किए गए है। 
खास बदलाव नहीं: पंवार 
एमडीएन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. आरएस पंवार ने बताया कि करिकुलम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी विषयों में कुछ प्वाइंट जोड़े गए हैं, लैग्वेज अंग्रेजी पर अधिक जोर दिया जा रहा है। वैसे हर साल कुछ विषयों में कुछ कुछ नया जुड़ता ही रहता है।
प्रमुख रुप से इस विषय में किया बदलाव : 
कम्युनिकेटिव इंग्लिश: कम होंगे रीडिंग सेक्शन के सवाल दसवीं कक्षा में कम्युनिकेटिव इंग्लिश के परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों की संख्या कम किया गया है। रीडिंग सेक्शन 2014-15 में सिर्फ दो सवाल पूछे जाएंगे। पहले सवाल फैक्चुअल पैसेज पर होगा। 
सिविल परीक्षा की तैयारी पर जोर 
बदले पैटर्न में इस बार सबसे ज्यादा अंग्रेजी विषय पर जोर दिया गया है। थ्योरी को ज्यादा मौजूद करके सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी पर भी जोर दिया जा रहा है। इस बार से सीबीएसई बोर्ड ने यूपीएससी की तैयारी पर अधिक जाेर दिया है। इसीलिए इस बार बदले पैटर्न मेें थ्योरी पक्ष, अंग्रेजी तकनीकी विषयों के बारे में बताया गया है। 
बदले पैटर्न से आएगी दिक्कत 
इस बार विषयगत बदले गए पैटर्न जोड़े गए नए प्वाइंट से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 10 12 कक्षा में आए बच्चों ने परीक्षा के बाद ही बाेर्ड की तैयारी शुरु कर दी थी। लेकिन कुछ बदलाव होने से बच्चों को दिक्कत जरूर होगी। पैटर्न में इस बार किस प्रकार से प्रश्न आएगा, यह भी कह पाना अभी निश्चित नहीं है। लेकिन यह तय हैं कि इस बार थ्योरी पक्ष पर अधिक जोर दिया जा रहा है। हालांकि विद्यालय के शिक्षकों का कहना है पैटर्न में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कुछ विद्यालयों में बदले पैटर्न की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग भी शिक्षकों को दी जा रही है।                           dbrtk 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.