.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 28 July 2014

उग्र आंदोलन की ओर बढ़ रहे सरकारी कर्मचारी

** 24 घंटे की भूख हड़ताल खत्म, आंदोलन का किया एलान
** प्रदेशव्यापी हड़ताल से भी गुरेज नहीं करेगा सर्व कर्मचारी संघ
चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं। सर्व कर्मचारी के बैनर तले 24 घंटे की प्रदेशव्यापी भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने आगामी आंदोलन की घोषणा भी कर दी है। 4 अगस्त तक मांगें पूरी न होने पर कर्मचारी 5 से 13 अगस्त तक सामूहिक गिरफ्तारियां देते हुए कार्य बहिष्कार करेंगे। बावजूद इसके सरकार नहीं चेती तो राज्यव्यापी हड़ताल से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। 
सर्व कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी 21 जिलों में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर उठाया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फौगाट व महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि 4 अगस्त तक का सरकार को वे समय देते हैं। अगर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को कर्मचारियांे की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संघ के मुख्य संगठनकर्ता विरेंद्र डंगवाल व प्रेस सचिव मा. वजीर सिंह ने कहा है कि गेंद सरकार के पाले में है। अब सरकार को देखना है कि वह कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत से करती है या टकराव का रास्ता अपनाती है। प्रदेश के कर्मचारी दोनों ही तरह से तैयार हैं।                                     dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.