.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 28 February 2017

कर्मचारी लामबंद, संसद, विधानसभा कूच की तैयारी


भिवानी : सर्वकर्मचारी संघ द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आगामी 2 मार्च को संसद कूच व 7 मार्च को हरियाणा विधानसभा घेराव के लिए कर्मचारी नेताओं ने गांव-गांव जाकर सभी विभागों को अलग- अलग कर्मचारी जत्थे भेजने की जिम्मेवारी सौंपी। सर्वकर्मचारी संघ हलकाध्यक्ष प्रविंद्र सिंह भांडवा की अध्यक्षता में आयोजित जनसंपर्क अभियान में अध्यापक संघ अध्यक्ष राकेश फौगाट व सर्वकर्मचारी जिला सचिव सुखदर्शन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां किसान गरीब मजदूर व कमेरे वर्ग के अलावा कर्मचारियों के खिलाफ हैं जिससे सभी विभागों के कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर  शंका का माहौल बना हुआ है। भाजपा सरकार पहले से स्वीकृत पदों में कमी करने के साथ ही पहले से रिक्त पदों पर नई भर्ती करने से पीछे हट रही है लेकिन अब कर्मचारी अपने हकों के लिए चुप नहीं रहेंगे।
जत्थे भेजने की सौंपी जिम्मेवारी : 
कर्मचारी महासंघ व सर्वकर्मचारी संघ के संयुक्त  अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आगामी 2 मार्च को जंतर मंतर से संसद घेराव व 7 मार्च को हरियाणा विधानसभा घेराव के लिए कर्मचारी नेता अपने- अपने क्षेत्र में सभी कर्मचारियों से मिले और गांव-गांव जाकर सभी विभागों को कर्मचारी जत्थे भेजने के लिए  जिम्मेवारी सौंप रहे हैं।
सिरसा (निस) : हरियाणा गवर्नमेन्ट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ब्रांच जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शाखा प्रधान धर्मपाल सैनी की अध्यक्षता में टाऊन पार्क में एक बैठक आयोजित की। इस मौके शाखा प्रधान धर्मपाल  सैनी ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर अधिकारियों को पत्र लिखे हैं किन्तु उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है।
‘कर्मचारियों की मांगें पूरी करे सरकार’
रोहतक  : हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह धनखड़ ने राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र में सरकार से उन सभी मांगो बारे प्रस्ताव पारित कर अविलम्ब लागू करने की मांग की है जो मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के साथ वार्ता के दौरान सहमति बन चुकी थी।



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.