.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 18 February 2017

9वीं-11वीं कक्षाओं के फरवरी में होने वाले पेपरों का समय बदला

बिलासपुर : शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की गलती को सुधारते हुए नॉन बोर्ड परीक्षाओं के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब परीक्षा सुबह 8 बजे के बजाय 10.30 बजे से होगी। इससे बच्चों शिक्षकों को राहत मिलेगी। पहली बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नौंवी ग्यारहवीं की नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा का संचालन करेगा। प्रश्र पत्र भी बोर्ड से भेजे जाएंगे। यह परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहला पेपर 25 दूसरा 27 फरवरी को होगा। इस दिन भी परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से दर्शाया था, जबकि 28 फरवरी तक स्कूल लगने का समय 9.30 बजे है। अब शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर समय बदला है। पत्र के अनुसार 25 27 फरवरी को होने वाली परीक्षा 10.30 बजे शुरू होंगी। सर्दियों का सीजन खत्म होने पर सरकारी स्कूलों का समय एक मार्च से बदलेगा। पहली मार्च से स्कूलों का समय सुबह 8 से 2.30 बजे तक का होगा। मार्च महीने में होने वाली परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से रखा है। परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.