.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 27 February 2014

एचटेट परीक्षा परिणाम पर उठे सवाल

** बोर्ड पर कॉपी गलत जांचने का आरोप
रोहतक: शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से हाल ही में आयोजित कराई गई एचटेट परीक्षा के जारी किए गए परिणाम सवालों के घेरे में है। अधिकांश परीक्षार्थियों ने सवाल उठाया है कि बोर्ड की नीति लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। सही उत्तर को गलत दिखाकर असंख्य प्रतिभागियों को फेल किया जा रहा है। इसके लिए कई प्रतिभागियों ने बोर्ड चेयरमैन को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। 
परीक्षार्थी मंजू रानी, मनु, बबीता, मीना और सुमन कंटवाल ने परीक्षा परिणामों पर सवाल उठाया है। मंजू ने बताया कि उसने पीजीटी थ्री लेवल के लिए परीक्षा दी थी। इसका परिणाम 20 फरवरी को घोषित किया गया। परिणाम देखकर वे हैरान थी क्योंकि उन्हें 89 अंकों के साथ फेल दिखाया गया, जबकि विभाग को स्वयं प्रश्नों के उत्तरों की सही जानकारी नहीं है। विभाग ने केमिस्ट्री से संबंधित प्रश्न 33 का उत्तर तीन बताया जबकि वह दो है। ऐसे ही प्रश्न 47 का उत्तर एक दिखाया, जबकि वह चार है। 55 का उत्तर तीन दिखाया, जबकि वह एक है। ये सभी प्रश्न उसने सही किए थे लेकिन जांच में गलत किए गए। यदि प्रश्न सही ढंग से जांचे जाते तो उसके अंक 90 से ऊपर होते तो वह परीक्षा में पास होती। वहीं, सेक्टर एक निवासी मनु पत्नी यशपाल हुड्डा ने बताया कि उसने इकोनॉमिक्स से परीक्षा दी थी, इसमें उसे गलत फेल दिखाया गया। ऐसी ही बबीता पत्नी रविंद्र बल्हारा निवासी कैलाश कॉलोनी ने बताया कि उसने साइकोलॉजी डी विषय से परीक्षा दी थी। हिसार से सुमन कंटवाल पत्नी डॉ. कृष्ण ने बताया कि उन्हें भी गलत तरीके से फेल किया गया। उन्होंने बोर्ड से ओएमआर सीट की कॉपी भी मांगी है। प्रतिभागियों ने शिक्षा बोर्ड भिवानी से दोबारा परिणाम घोषित करने की मांग की है। एचटेट परीक्षा एक फरवरी को हुई थी और परिणाम 20 फरवरी को आया था।                                      au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.