.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 23 February 2014

पात्र अध्यापकों ने झाडू़ लगाकर जताया रोष

चंडीगढ़ : जेबीटी व पीजीटी भर्ती के रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर सात दिनों सेक्रमिक अनशन कर रहे पात्र अध्यापकों ने शनिवार को भर्ती बोर्ड कार्यालय के बाहर झाडू़ लगाकर रोष प्रकट किया। 
हरियाणा पात्र अध्यापक संघ नए तरीकों से विरोध जता रहा है। पात्र अध्यापकों ने 9870 जेबीटी पदों का रिजल्ट घोषित करने के लिए अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर आमरण अनशन की रणनीति बनाना भी शुरू कर दी है। संघ के महासचिव सुनील यादव ने बताया कि रविवार को वे भर्ती बोर्ड कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर 27 फरवरी तक भर्ती के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए तो प्रदेश के पात्र अध्यापक कड़ा फैसला लेते हुए पूरे हरियाणा में व्यापक आंदोलन शुरू कर देंगे। शनिवार को अजय पाल, विनोद, श्यामदेव, नरेंद्र दहिया, सचिन, रूपेश तारखा, ईश्वर, अशोक शास्त्री, सोमदत्त, विक्की, राजेश, कुलदीप, सुनील, रोहताश, दिनेश आदि ने अनशन में भाग लिया।                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.