इंटर्नशिप के कारण डीएड (जेबीटी) डिप्लोमा नहीं कर पाए विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन विभाग ने सत्र 2012-13 के ऐसे विद्यार्थियों को एक बार फिर 90 दिन की इंटर्नशिप करने का मौका दिया है। यह मौका केवल उन विद्यार्थियों के लिए है जो कि किसी कारणवश इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए थे तथा इसके चलते अभी तक इनको डीएड डिप्लोमा नहीं मिल पाया है। अब विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक 90 दिन में अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। जबकि मौजूदा सत्र के दौरान जेबीटी कर रहे विद्यार्थियों को अभी भी 180 दिन इंटर्नशिप करने के लिए कहा गया है। डाइट महेंद्रगढ़ के प्राचार्य रामपाल सांगवान ने बताया कि विभाग की तरफ से ऐसे विद्यार्थियों को मौका दिया गया है, जो इंटर्नशिप के पूरा न होने के कारण डिप्लोमा नहीं ले पाए थे। dbnrnl

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.