हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित एचटेट 2014 ज्योग्राफी लेवल 3 की उत्तर कुंजी के दो प्रश्रों के उत्तर बोर्ड द्वारा गलत दर्शाए गए हैं। इनको सही करवाने बारे परीक्षार्थी अशोक अहलावत निवासी महम ने विभाग के सचिव को पत्र प्रेषित किया है।
परीक्षार्थी ने आरोप लगाया है कि प्रश्र क्रमांक 146 में शिक्षा बोर्ड द्वारा डाली गई उत्तर कुंजी में उत्तर विकल्प 04 को सही माना गया है, लेकिन किताबों व गाइडों में इसका उत्तर 02 दर्शाया गया है। इसी तरह प्रश्न क्रमांक 149 में शिक्षा बोर्ड ने 04 उत्तर को सही माना है, जबकि विभिन्न किताबों में 02 उत्तर सही पाया गया है। परीक्षार्थी ने दोबारा से ओएमआर सीटों की जांच करने की विभाग से गुहार लगाई है। dbrtk

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.