.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 21 June 2016

चयनित जेबीटी गांव-गांव जाकर नियुक्ति के लिए जुटाएंगे समर्थन पत्र

** 10 जुलाई को पंचकूला में राज्य स्तरीय रैली की घोषणा
पंचकूला : चयनित जेबीटी प्रदेश के प्रत्येक गांव में जाकर एक जुलाई से 8 जुलाई तक एक लाख पेड़ लगाएंगे। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वन महोत्सव में प्रदेश की ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा और उनकी मौजूदगी में प्रत्येक चयनित जेबीटी अपने-अपने गांव में 10 पेड़ लगाकर सरपंचों से सीएम और शिक्षामंत्री के नाम चयनित जेबीटी को नियुक्ति देने बारे प्रस्ताव पारित करवाएंगे। 
 गौरतलब है कि चयनित जेबीटी की नियुक्ति के लिए पात्र अध्यापक संघ का पंचकूला में चल रहा महापड़ाव 37 दिनों से जारी है। करीब 22 महीनों से चयनित जेबीटी नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं शर्मा ने बताया कि 22 से 30 जून तक प्रत्येक जिला प्रधान अपने सभी ब्लाॅकों में जाकर चयनित जेबीटी की बैठक लेगा और अपनी टीम को मजबूत करेगा। इसके बाद 1 जुलाई से 8 जुलाई तक चयनित जेबीटी पूरे प्रदेश में वन महोत्सव मनाएंगे। 
उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने कहा कि पात्र अध्यापक संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि 9 जुलाई तक सरकार जेबीटी के जिला आबंटन, हस्ताक्षर की जांच इत्यादि करवाए नहीं तो 10 जुलाई को पंचकूला में एक राज्य स्तरीय रैली की जाएगी।                                                                       db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.