.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 27 June 2016

MIS पोर्टल से डाटा गायब, शिक्षक परेशान

सिरसा : शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रखने के लिए बनाए गए एमआइएस पोर्टल से डाटा गायब होने लगा है। सिरसा में शिक्षकों को इसकी भनक रविवार को उस समय लगी जब उन्होंने एमआइएस पोर्टल पर अपने सर्विस रिकॉर्ड की जानकारी देखने का प्रयास किया। पोर्टल से सर्विस संबंधी रिकॉर्ड गायब है और एक या दो पेज शेष बचे हैं जबकि कुछ के रिकॉर्ड में कोई पेज शेष नहीं बचा है। 
करीब छह माह से अध्यापकों का रिकॉर्ड एमआइएस पोर्टल पर रखा जा रहा है। शिक्षकों को इसके लिए एक लॉग इन आइडी व पासवर्ड दिए गए। प्रत्येक शिक्षक को अपना डाटा खुद अपलोड करना था जिसमें एक भाग सर्विस संबंधी प्रोफाइल है। इसी प्रोफाइल में सर्विस बुक की जानकारी व अब तक हुए ट्रांसफर आर्डर का नंबर तक दिया गया है। अब डाटा साइट पर पर्सनल प्रोफाइल से कई शिक्षकों का डाटा गायब है।                                                                                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.