.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 3 April 2015

महंगाई भत्ता बढ़ाने का सकरुलर निकला बोगस


** केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 107 से कर दिया था 115 फीसद
** वित्त मंत्रलय ने छानबीन के बाद लिखित में दी सफाई
अंबाला : डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ाने के नाम पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों से खूब मजाक हुआ। आठ फीसद डीए की घोषणा से बल्लियां उछल रहे केंद्रीय कर्मचारियों को वित्त मंत्रलय ने तगड़ा झटका दिया है। मंत्रलय के मुताबिक पूर्व में जारी सकरुलर बोगस है। इस आदेश की प्रतिलिपि सभी केंद्रीय विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई है।
30 मार्च को वित्त मंत्रलय के हवाले से एक सकरुलर जारी किया गया था, जिसमें डीए 107 से बढ़ाकर 115 फीसद तक करने की बात कही गई थी। इस पर ज्वाइंट सेक्रेटरी एके भट्टाचार्य के हस्ताक्षर थे। सकरुलर में कहा गया कि सेना और रेलवे के कर्मियों को डिफेंस व रेलवे मंत्रलय की तरफ से ऐसे ही आर्डर जारी किए जाएंगे। इससे लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।1इसी बीच वित्त मंत्रलय को सूचना मिली कि डीए बढ़ाने संबंधी कोई आदेश उनके हवाले से जारी किया गया है। मंत्रलय ने छानबीन के बाद सफाई दी कि इस तरह का कोई भी निर्देश उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है। डायरेक्टर सुभाष चंद की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि 30 मार्च को जारी सकरुलर बोगस है। उस लेटर के नंबर का भी हवाला दिया गया। वित्त मंत्रलय ने इस आदेश की प्रतिलिपि अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.