.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 22 April 2015

‘स्कूलों में बनायेंगे बेहतर शैक्षणिक माहौल’

गोहाना : शिक्षा विभाग की उप निदेशक डा. परमजीत शर्मा ने कहा कि जब सरकारी स्कूलों के शिक्षक अच्छी शिक्षा देंगे तो नियम 134 ए के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके लिए सरकारी स्कूलों को ईमानदारी से मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दूसरों को अच्छा बनाने से पहले खुद को अच्छा बनाना होगा। वह मंगलवार को गोहाना क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक निजी स्कूलों के शिक्षकों से अधिक अनुभवी व पढ़े लिखे हैं। शिक्षकों के अनुभव का पूरा लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलना चाहिए। यह तब संभव होगा जब शिक्षक ईमानदारी से मेहनत करेंगे और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने बच्चे समझकर शिक्षा देंगे। उन्होंने सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी इंजीनियर, डाक्टर व उच्च अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। डा. शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।                                                                             dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.