.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 17 April 2015

लेक्चरर वरिष्ठता के आधार पर बनेंगे प्रधानाचार्य

चंडीगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग वरिष्ठता सूची के आधार पर लेक्चरर की पदोन्नति प्रधानाचार्य पद पर करेगा। विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन को बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान दयानंद दलाल की अगुवाई में प्रधान सचिव से मिला। लेक्चरर की मांगों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी। एसीपी के मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्राध्यापकों की समस्याएं निपटाने के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन होगा ताकि निदेशालय के चक्कर न काटने पड़ें। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में शैक्षणिक कार्यो पर ही फोकस रहेगा। स्टेट अवार्ड के मापदंड बदलने पर विचार किया जाएगा।                                                         dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.