.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 28 April 2015

कंप्यूटर लैब सहायकों का सरकार को अल्टीमेटम

चंडीगढ़ : शिक्षा निदेशालय के बाहर लंबे समय से आंदोलनरत कंप्यूटर लैब सहायकों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शिक्षा विभाग द्वारा अनुबंध न बढ़ाने और बकाया वेतन का भुगतान न होने से सहायकों ने मुख्यमंत्री के करनाल स्थित कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। 3 मई तक मांगें पूरी न होने पर सहायक चार मई को सीएम सिटी कार्यालय का घेराव करेंगे। लैब सहायकों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यहां मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। सहायक मांगों पूरी कराने के लिए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता व राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला से मिले। उन्होंने सहायकों को तीन दिन बाद दोबारा वार्ता के लिए बुलाया है। सहायकों ने दीपक मंगला को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। मंगला ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर है, जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।                                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.