.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 2 August 2016

मेडिकल में नामांकन के लिए नीट को संसद की मंजूरी

नई दिल्ली  : अगले साल से देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सिर्फ नीट के जरिये नामांकन होगा। सोमवार को राज्यसभा ने इस संदर्भ में दो विधेयकों को अपनी मंजूरी दे दी। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुका है। राज्यसभा में अन्नाद्रमुक को छोड़ शेष सभी दलों ने इसका समर्थन किया। विधेयक पर चर्चा के दौरान कुछ सांसदों का कहना था कि नई व्यवस्था से निजी संस्थानों को लाभ होगा। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नीट को इस तरह तैयार किया गया है कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। मेडिकल कॉलेजों के नामांकन में पारदर्शिता आएगी। छात्र कई बार परीक्षा देने के झंझट से बच जाएंगे।                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.