.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 15 August 2016

सीएम बोले, दिव्यांगों के तबादले पर पुनर्विचार करेगी सरकार


सिरसा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आश्वासन दिया है कि सरकार किसी को बेवजह तबादलों में परेशान नहीं करती। दिव्यांग अध्यापकों के तबादले में खामियां पाई गई तो उस पर पुनर्विचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन सिरसा के सीडीएलयू फैकल्टी हाउस में उनसे मिलने आए दिव्यांगों के प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने परेशानियां गिनाते हुए तबादला रद करने की मांग की थी। 
इस दौरान मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी व देश के लिए कार्य करें और सरकार की नीतियों का प्रचार व प्रसार करें ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर सिरसा में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे।                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.