.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 22 August 2016

हर जिले के दो स्कूलों में 'अटल योजना' के तहत खुलेंगी साइंस लैब

हिसार : प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल योजना' के तहत सरकारी स्कूलों में प्रयोगशालाएं खोलेगी। अतिरिक्त निदेशक सेकंडरी शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। शुरुआती दौर में हर जिले में दो-दो स्कूल चयनित किए जाएंगे। 
साइंस विषय के विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने वाले उन स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनमें प्रयोगशालाओं के लिए चार कमरे हों। स्कूलों में ये प्रयोगशालाएं छुट्टी के बाद भी खुली रहेंगी। शुरुआती दौर में 10 लाख रुपए की ग्रांट जारी होगी। इसके बाद हर साल 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। अटल योजना के तहत हिसार का राजकीय सीसे. स्कूल नारनौंद राजकीय सीसे. स्कूल गंगवा चयनित किए हैं। 
सरकारी स्कूलों के नाम सरकार को भेजे : देवेंद्र 
"सरकारीस्कूलों के विद्यार्थी जब आधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब प्रयोग करेंगे तो उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। विभाग के आदेश पर 20 लाख रुपये की राशि से लैब तैयार होंगी। स्कूल के नामों की सूची भेज दी है।"-- देवेंद्रसिंह, जिला परियोजना समन्वयक, शिक्षा विभाग हिसार।                                                  दब 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.