.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 9 February 2014

कर्मचारी आज बजाएंगे आंदोलन का बिगुल

** सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले रोहतक में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन
** 15 फरवरी के बाद बेमियादी हड़ताल 
चंडीगढ़ : सरकार से हुए समझौते पर अमल न होने से नाराज कर्मचारी फिर आंदोलन की राह पर हैं। सर्व कर्मचारी संघ ने इसकी रणनीति बनाने के लिए रविवार को रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया है, जिसमें मांगों पर अब तक हुए अमल की समीक्षा की जाएगी। 
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 15 फरवरी तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी न हुईं तो सभी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए मारे-मारे फिरना पड़ सकता है। चूंकि बीते महीने हुई 72 घंटे की हड़ताल के कारण सभी आवश्यक सेवाएं पटरी से उतर गई थीं। कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य धर्मबीर सिंह फौगाट, राजसिंह दहिया, अमर सिंह यादव व सुभाष लांबा ने बताया कि सम्मेलन में 24 जनवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता व इसके बाद गठित कमेटियों में हुए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। सरकार मांगों का जल्द समाधान करने के बजाए उन्हें लटका रही है। नीतिगत मांगों पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है लेकिन अभी तक उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक का समय तय नहीं किया गया है। सुभाष लांबा ने बताया कि मुख्य सचिव ने 24 जनवरी को कहा था कि 15 फरवरी से पहले तीनों कमेटियों की रिपोर्ट आ जाएंगी। इनके आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू करेंगे, मगर अभी कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। अब निर्णय सरकार को करना है कि वह टकराव चाहती है या फिर कर्मचारियों को उनका हक प्रदान कर समस्या का समाधान करना।                                                    dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.