.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 31 May 2014

134-ए : पात्रों की लिस्ट इसी सप्ताह

** लिस्ट के बाद दिलाए जाएंगे निजी स्कूलों में दाखिले
चंडीगढ़ : हरियाणा स्टेट एजुकेशन एक्ट के नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में 10 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) और बीपीएल परिवारों के बच्चों को निशुल्क दाखिला देने का रास्ता साफ हो गया है।  
कक्षा तीसरी से 12वीं तक के बच्चों के लर्निंग लेवल असेस्मेंट टेस्ट के बाद सिलेक्ट हुए बच्चों की लिस्ट शिक्षा विभाग इसी सप्ताह जारी कर देगा। सूत्रों के अनुसार, इस टेस्ट का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। इसके पीछे शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इससे सिलेक्ट न होने वाले बच्चे मानसिक दबाव में आ सकते हैं। विभाग केवल उन बच्चों की लिस्ट जारी करेगा जो तय मापदंडों पर खरे उतरे हैं। इसके बाद ऐसे बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले मिल जाएंगे। 
इस बीच दो जमा पांच मुद्दे जनआंदोलन संगठन के संयोजक सतबीर हुड्डा ने चेतावनी दी है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी पात्र बच्चों की लिस्ट जारी करते समय पूरी पारदर्शिता रखें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनका संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।                                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.